उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में प्रतिष्ठा युवा संगठन एवं वर्ल्ड विजन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में 120 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम में प्रतिष्ठा युवा संगठन के संस्थापक मोहित कुमार भारतीय, वर्ल्ड विजन इंडिया की सोनिया विहार समन्वयक अंजलि, लर्निंग लिंक फाउंडेशन के मुकेश एवं संगठन सदस्य अनुराधा शर्मा उपस्थित रहे इस मौके पर मोहित कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण अभियान चलाने का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के साथ सरकारी व अन्य योजनाओं के प्रति जागरूक करना है जिसमें माहवारी स्वच्छता, लैंगिक समानता, सामाजिक समावेश साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, योग, स्वयं सहायता समूह की जानकारी प्रदान की गई जिससे जो जानकारी उनको दी जा रही हैं उसका वो लाभ उठा कर सशक्त बन सकें अंजलि ने कहा कि मोहित सर द्वारा समय समय पर जो कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित किए जाते हैं उसका लाभ कई महिलाएं उठा रही हैं उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा संचालित कई योजनाओं से युवतियों और महिलाओं को जोड़ कर स्वालंबी बनाया है और खुद भी बिना आर्थिक सहायता प्राप्त किए निशुल्क हर्बल साबुन, केंडिल मैकिंग और होली के हर्बल रंग बनाने का प्रशिक्षण एवं सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करते रहते हैं मुकेश ने महिलाओं को कौशल और वित्तीय साक्षरता एवं स्टार्टअप की जानकारी दी वहीं महिलाओं ने अपने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि हमको इस कार्यक्रम के माध्यम से जो जानकारी प्राप्त हुई वो अभी तक नहीं मिली थी अभियान के साथ महिलाओं और युवतियों को सेनेटरी पैड भी वितरीत किए जा रहे हैं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान अरुणिमा, गुलनाज, सजल भार्गव, फातिमा, कामरान, कुलदीप, जस्सी आदि का रहा
RNI No. : DELHIN/2012/46367