योग करने से अनेको बीमारियों को दूर किया जा सकता है :पार्षद प्रीति गुप्ता

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी जिला घौंडा विधानसभा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यमुना खादर में बनाया गया। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 से
वैश्विक स्तर पर हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने योग के महत्वो और उपयोगिताओ के बारे में बताते हुए हर साल योग दिवस मनाने का आवाहन किया। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने योग दिवस मनाने का फैसला लिया।
इसी कड़ी में उत्तर पूर्वी जिला घौंडा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अजय महावर नेतृत्व में यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया। घौंडा वार्ड 231 से निगम पार्षद श्रीमती प्रीति गुप्ता ने अपने क्षेत्र के निवासियों एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस योग दिवस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा योग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग फायदेमंद सिद्ध हुआ है। व्यक्ति कई बीमारियों से दूर रखता है। कई बीमारियों को ठीक करने के लिए यह सहायक सिद्ध हुआ है।
योग, प्राणायाम की कई प्रकार की मुद्राएं होती है। अलग-अलग योग अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण में सहायक होती हैं।
श्री अजय महावर ने कहा की योगिक क्रियाओं का उल्लेख हमारे पुराणिक ग्रंथों में भी लिखा हुआ है
शरीर की हर एक बीमारी का इलाज इन योगिक क्रियाओं से ठीक किया जा सकता है। लेकिन आजकल लोगों में इसके प्रति जागृत भावना नहीं बन पा रही हैं। उन्होंने कहा कि आजकल समय के आभाव एवं दैनिक दिनचर्या से कुछ समय अगर योग के लिए निकाला जाए तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में योग क्रिया का संचालन सप्त ऋषि आश्रम के योग गुरु श्री राम अक्षर सिंह जी सिंह जी ने किया।
इस अवसर पर घौंडा विधानसभा के क्षेत्रवासियों एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं यौगिक क्रियाओं का अभ्यास
जैसे मंडल अध्यक्ष दिनेश अच्छवान, राज सिंह रज्जू, मुकेश गोयल,
जितेंद्र भदौरिया, एंकर संतोष टंडन ,जिला उपाध्यक्ष राम नरेश पाराशर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बेलवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम चौहान, घौंडा मंडल महामंत्री सतीश राघव, महामंत्री सचिन छजलाना, मेहर सिंह कपिल, घौंडा विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विजय भाटिया, कमलेश कश्यप, उर्मिला शुक्ला, कुलदीप सिंह, के आलवा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रमुख समाचारों मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *