मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली घौडा विधानसभा के विधायक अजय महावर एवं घौंडा वार्ड 231 की निगम पार्षद प्रीति गुप्ता नें क्षेत्र के विकास कार्यों एवं क्षेत्रवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए भरसक प्रयास करते आ रहे हैं।
इसी कड़ी में विधायक अजय महावर ने बुधवार को के – ब्लॉक गंगोत्री विहार की 30, 21, 11 और 19 गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया इन गलियों के अलावा कई और गलियों का शिलान्यास भी जल्द करेंगे। इन गलियों की हालत काफी जर्जर अवस्था में हो गई थी। गलियों के निर्माण का कार्य लगभग 40 लाख की लागत से प्रोजेक्ट शाखा की ओर से किया जाएगा। क्षेत्रवासियों के लिए यह एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। गड्ढों में जलभराव इत्यादि से उन्हें जल्द ही निजात मिल जाएगी। क्षेत्रवासियों ने गलियों के इस निर्माण कार्य के लिए अपने विधायक अजय महावर एवं निगम पार्षद प्रीति गुप्ता का धन्यवाद किया।
इस मौके पर दिनेश अच्छवान,दिनेश धामा हरीश शर्मा, अर्जुन गुप्ता, सतीश राघव, सचिन छजलाना, नित्यानंद गैरोला, मनोज गौतम, राम अक्षरसिंह, विनोद शर्मा, नीरज गुप्ता, विक्रम सिंह चौहान, विधायक निधि सहायक लव कुश तिवारी, उर्मिला शुक्ला,सोशल मीडिया घौंडा विधानसभा प्रभारी विजय भाटिया एवं कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र वासी उपस्थित रहे
RNI No. : DELHIN/2012/46367