मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
बलदेब :भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में आगरा उत्तरी बाईपास आंदोलन को तीसरा दिन है। किसान शांति के साथ आंदोलित है। आंदोलन स्थल पर किसानों के बीच पहुचे आगरा मंडल प्रबक्ता ललित शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि किसानों को एक जुट हो आंदोलन को एक विशाल रूप देना होगा क्योकि मथुरा शासन प्रशासन किसानों के प्रति संबेदन शील नही है मथुरा प्रशासन को चेतबनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन बलदेव ब्लॉक या मथुरा जनपद के नही है बल्कि आगामी समय मे यह आंदोलन आगरा मंडल का होगा आगरा मंडल के चारो जनपद इस आंदोलन में अपनी सहभागिता देंगे। उन्होंने यह भी कहां के जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता चले आंदोलन को तेज करते चलो आंदोलन ही किसानों की समस्याओं का एकमात्र फल है जी जनपद में किसानों का आंदोलन नहीं उसे जनपद में किसने की समस्या सुनने वाला नहीं वही प्रधान पति घड़ी नहर रविंद्र सिंह व देवेंद्र सरपंच ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा के किसानों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के लिए लड़ना होगा जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तब तक यह आंदोलन अनिश्चितकालीन अनवरत चलता रहेगा
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश अस्थान, जिला सचिव राम अवतार सिंह परिहार, तहसील अध्यक्ष महावन रामगोपाल तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव,नीरेश कोयण ग्राम अध्यक्ष जादोपुर, बीदालाल ग्राम अध्यक्ष बरौली शेखर वरिष्ठ कार्यकर्ता लालाराम, सत्यदेव चौधरी,ओमवीर सिंह परिहार ,ओमवीर सिंह कोयण श्यामलाल, राजेंद्र सिंह देशराज राधेश्याम, हरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश,बबलू,मनोज,जमुना दास धनगर, गिर्राज सिंह,अशोक सिंह,जमुना दास, राजेंद्र सिंह वीरेंद्र बघेल रंजीत, चरण सिंह,चोब सिंह,शिबचारन शर्मा, के अलावा हजारों संख्या में किसान मौजूद रहे
RNI No. : DELHIN/2012/46367