मनीष सूर्यवंशी {वीर सूर्या टाइम्स }दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद दिल्ली की जनता को एक पत्र लिखकर यह बताने की कोशिश की है की दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता के लिए उनके हितों के लिए दिल्ली के विकास के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं
इसी कड़ी पूरी दिल्ली में कैबिनेट मंत्री , विधायक, निगम पार्षदो के साथ साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र को घर-घर पहुंच कर दिल्ली सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं
इसी कड़ी में गोकुलपुर विधानसभा में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौधरी, निगम पार्षद रोशन लाल सागर ,पूर्व निगम बलराज चौधरी के साथ साथ अनेकों कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर पत्र वितरण कियें
और दिल्ली सरकार की योजनाओं से अवगत भी कराया
वही पूर्वी करावल नगर वार्ड के शिव विहार में आम आदमी पार्टी के जुझारू नेता आदिल खान ने कमल शर्मा और सतवीर सिंह बंसल उर्फ़ सत्ते प्रधान की मौजूदगी में शिव विहार इलाके में पदयात्रा कर घर-घर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र को जनता तक पहुंचाया गया और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी लोगों को जागरूक भी किया गया
RNI No. : DELHIN/2012/46367