दिल्ली न्याय यात्रा को सभी वर्गों का मिल रहा है भारी समर्थन – देवेन्द्र यादव

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दूसरे दिन दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत जामा मस्जिद गेट नः 1 से हुई। दिल्ली कांग्रेस न्याय यात्रा दिल्ली के हर नागरिक की आवाज बनकर न्याय, समानता, अधिकारों और उनके हक की लड़ाई लड़ने मार्ग पर चलकर दिल्ली को सशक्त, समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए निकाल रही है देवेन्द्र यादव यात्रा के दौरान हर दर्द को समझने के साथ-साथ सभी के दुखों का हल करने के रास्ते तय कर रहे हैं। यादव ने बताया कि लोग दिल्ली न्याय यात्रा बड़ी संख्या में जुड़ रहे है और यात्रा को जनता का पूरा प्यार और विश्वास मिल रहा है।

दिल्ली न्याय यात्रा शुरु करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, अ0भा0क0कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी बंदाला के साथ गौरी शंकर मंदिर, शीश गंज गुरुद्वारा, सेन्ट्रल बैपटिस्ट चर्च और जैन मंदिर जाकर दिल्ली वालों की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की और आर्शीवाद लिया।

दूसरे दिन दिल्ली न्याय यात्रा जामा मस्जिद गेट नः 1 से शुरु होकर चॉदनी चौक नई सड़क, स्वामी विवेकानन्द मार्ग, आजाद मार्केट रोड़, किशन गंज तेलीवाड़ा चौक, बहादुरगढ़ रोह होती हुई बाड़ा हिन्दुराव रोड़, पहाड़ी धीरज, मानकपुरा करोल बाग, तिबिया कॉलेज, किकरवाला चौक, रविदास मंदिर, प्रसाद नगर, पटेल नगर से पुलिस स्टेशन पटेल नगर पर दिल्ली यात्रा का समापन हुआ। दिल्ली न्याय यात्रा आज चॉदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, राजेन्द्र नगर और पटेल नगर में 25 किलोमीटर की यात्रा तय की। न्याय के दौरान पूरे समय दिल्ली न्याय यात्रा को थीम सॉग बज रहा था।

वही देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा की सफलता और उमड़ती भीड़ को देखकर हताश और परेशान हो गई है, उनके पास दिल्ली न्याय यात्रा का कोई जवाब नही है क्योंकि भाजपा और और आम आदमी पार्टी दोनो को देश और दिल्ली की जनता तीन-तीन बार मौका देने के बावजूद इन्होंने अपने राजनीति साधने के लिए काम किया है और जनता को सिर्फ धोखा दिया है। दोनो के लोगों से किए गए झूठे, बेबुनियाद और खोखले वायदे पूरी तरह से खोखले साबित हुए है और लोग महसूस कर रहे है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने उन्हें धोखा दिया है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि कल दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत के बाद दिल्ली वालों में जो कांग्रेस के प्रति उम्मीद और विश्वास जगा है, जनता दिल्ली के उज्जवल भविष्य में कांग्रेस के प्रति आस लगा रही है कि पिछले 15 वर्षों के प्रगतिशील शासन की तरह एक बार फिर दिल्ली को सशक्त, समृद्ध, शक्तिशाली बनाने और संवारने का काम करेगी। पिछले 11 वर्षो में आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा जनता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाने और अंधेरे को हटाने के लिए कांग्रेस प्रताड़ित, दुखी, चिंतित जनता को समस्याओं से मुक्त कर दिल्ली न्याय यात्रा के जरिए पूर्ण रुप से राहत और न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है।

आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और भाजपा की तानाशाही ने राजधानी को बेरोजगारी और मंहगाई में नम्बर वन बना दिया है। पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी के झूठे वायदे और खोखली बयानबाजी की विफलताओं का जनता के बीच जाकर बताएंगे कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, निष्क्रियता के चलते दिल्ली प्रदूषण में नम्बर वन, अपराधों में नम्बर वन, महिला उत्पीड़न और बलात्कार में नम्बर वन, नशे में नम्बर, भ्रष्टाचार में नम्बर वन, शीश महल और विज्ञापन पर करोड़ो खर्च करने खर्च करने में, और दिल्ली मंत्रियों और विधायकों को जेल जाने के मामले दिल्ली को नम्बर वन बनाने का लेखा जोखा न्याय यात्रा के दौरान जनता को बताऐंगे।

आगे देवेन्द्र यादव कहते हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने, बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने, गरीब आदमी को राशन कार्ड नही मिल रहा है, न्याय की लड़ाई दिल्ली के हर उस नागरिक के अधिकारों के लिए है जो पिछले 11 वर्षों से टूटी सड़के, गंदगी, जल भराव, रुकी हुई नालियां, उफनते सीवर और पानी बिजली की समस्यायों सहित बदहाली और विनाश को झेल रहे हैं। कांग्रेस दिल्ली के कल को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली न्याय यात्रा निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *