गांव गांवड़ी में रामकुमार बल्लन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अंकित गर्ग | वीर सूर्या टाइम्स | भजनपुरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली,
दिल्ली नगर निगम के पूर्व चेयरमैन राजकुमार बल्लन के बड़े भाई रामकुमार बल्लन का जन्मदिन उनके निवास स्थान गांव गांवड़ी में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच आत्मीयता और पारिवारिक सौहार्द का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में पूर्व निगम पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन राजकुमार बल्लन ने कहां यदि मैं आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हूँ, तो यह सब मेरे बड़े भाई पिता तुल्य रामकुमार बल्लन जी के आशीर्वाद का ही परिणाम है।
उन्होंने ही मुझे समाज सेवा की प्रेरणा दी और जीवन में ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन का मार्ग दिखाया।
मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसा भाई मिला, जो हमेशा मार्गदर्शक बना रहा।”
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,
जिनमें जसवीर दयाला, राकेश डेढ़ा मंडल अध्यक्ष, सादातपुर
चौधरी रविंदर सिंह,दुर्गा प्रसाद,
जगदीश प्रजापति,मनीष सूर्यवंशी,
फिल्म “2020 दिल्ली” के निर्माता-निर्देशक देवेंद्र मालवीय,
चौधरी आज़ाद,चौधरी सुनील मास्टर, भागवत ,
एडवोकेट हरिंदर कसाना
आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन केक काटने और शुभकामनाओं के साथ हुआ।
गांव गांवड़ी के लोगों ने इस अवसर को पारिवारिक उत्सव की तरह मनाया, जिसमें हर्ष, सम्मान और भाईचारे का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *