मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
लोनी विधान सभा के इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना, टीला शहबाजपुर, लोनी ,गाजियाबाद मे मायानारायण मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली , नारायण हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर डिफेंस कॉलनी ,भोपुरा ,साहिबाबाद और एकदाना फाउंडेशन की और से दिनांक 30 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे लेकर शाम 5 बजे तक किया जायेगा
यह शिविर एस बी बी एम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल डी ब्लॉक मे मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा I
माया नारायण मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश जेडिया ने बताया कि स्कूल मे स्वास्थ जाँच शिविर आयोजन बच्चों मे कोविड के बाद से हो रहे समस्याओं को ध्यान मे रख कर किया गया है I बच्चों मे आँखों के समस्या विशेष कर चश्मे की बढ़ते जरुरत ,दन्त रोग ,चर्म रोग ,पेट की समस्या ,बढ़ते मोटापा और अन्य मानसिक समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए किया गया है I इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सक छात्रों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करेंगे I
इस स्वास्थ शिविर मे गाजियाबाद और दिल्ली के अनुभवी डॉ.बच्चों और अन्य नागरिकों के स्वास्थ परीक्षण करेंगे तथा सलाह देंगे I शिविर मे आने वालों का मुफ्त ब्लड शुगर .ब्लड ग्रुप तथा अन्य जाँच कि जायेगी I
एकदाना फाउंडेशन के ट्रस्टी अमित कुमार ने बताया कि भविष्य मे ट्रस्ट की और से उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली के स्कूल, कॉलेज तथा अन्य जगहों पर भी इस तरह के आयोजन जायेंगे I उन्होंने बताया कि साहिबाबाद ,गाजियाबाद मे नागरिकों के अनुरोध पर नारायण हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर खोला गया है भोपुरा ,लोनी साहिबाबाद शालीमार गार्डन गरिमा गार्डन ,पसौंडा , जाबली, बंथला, चिरौरी मे रहने वालों को लम्बे समय से एक अच्छे अस्पताल की आवश्यकता थी I यहाँ के लोगों को इलाज के लिये दिल्ली या गाजियाबाद दूर जाना पड़ता था और अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती थी I महिलाओं को डिलीवरी के लिये बहुत परेशानी होती थी अब यहाँ 24 घंटे सस्ते और चैरिटेबल दर पर डिलीवरी कि सेवा विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों द्वारा करायी जा रही है I
नारायण हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर के प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि यहाँ OPD फीस केवल 100 /- रुपए है तथा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है I अन्य सेवा चैरिटेबल रेट पर उपलब्ध है और जल्द ही सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड का प्रबंध भी किया जा रहा है

