खैर (अलीगढ़)।
मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
अलीगढ़ की खैर विधानसभा के गांव घाघोली में शुक्रवार को भारत मां की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद पुष्पेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बन गया। शहीद की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही यह संदेश स्पष्ट हुआ कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूत कभी मरते नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा में अमर हो जाते हैं।
शहीद पुष्पेंद्र सिंह का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आज की और आने वाली पीढ़ियों के लिए कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का पथप्रदर्शक है। समारोह में उपस्थित युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर समाज और देश की सेवा करेंगे।
इस अवसर पर अलीगढ़ भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि शहीदों की शहादत ही भारत की सीमाओं की सबसे मजबूत रक्षा है। जब तक देश में ऐसे वीर सपूत जन्म लेते रहेंगे, तब तक भारत मां की आन, बान और शान अक्षुण्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान से ही सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
https://youtube.com/shorts/rM2yznKwOc4?si=blvjD9jbY19VEGki
कार्यक्रम के दौरान जब “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीद अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा, तो हर हृदय में देश के प्रति समर्पण की भावना जाग उठी। ग्रामीणों की आंखों में गर्व और सम्मान साफ झलक रहा था।
समारोह के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुष्पेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और यह संकल्प लिया कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में राष्ट्र के साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल, लाल प्रधान (नगरिया), उपाध्यक्ष योगेश चौधरी (जैदपुरा प्रधान), भाजपा टप्पल मंडल अध्यक्ष मनवीर सिंह, जिला मंत्री हरिशंकर गौड़, चौधरी देवराज सिंह (ताहीरपुर), मंडेला चौधरी, चौधरी नीरज सिंह अत्री, जल पुरुष सुभाष चौधरी (मानागढ़ी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

