

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स ) उत्तरी पूर्वी दिल्ली के मंडोली स्थित परशुराम पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 139वीं बटालियन ने समाज में स्वच्छता और जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक अभियान चलाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी और स्वामी दयानंद हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. ग्लैडविन त्यागी उपस्थित रहे। बटालियन के अधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. त्यागी ने कहा,
“हमारा शरीर तभी स्वस्थ रह सकता है जब हम अपने आसपास की सफाई बनाए रखें। प्रधानमंत्री जी के इस अभियान से जुड़कर सभी लोग समाज में जागरूकता फैलाएँ।”
वही सीआरपीएफ 139 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना जगाने और सफाई अभियान में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारी, जवान और सफाई सैनिक सामूहिक रूप से सफाई में जुटे। महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। इस पहल से “सेवा पखवाड़ा” ने समाज में मानवता और स्वच्छता का संदेश देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया
इस अवसर पर सीआरपीएफ के अनेको अधिकारी गण, सैकड़ो की संख्या में जवान और अनेकों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे
