मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली क़े गोकुल पुर में स्थित संजय कॉलोनी आर्थिक जन समृद्धि को-ऑपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक सामान्य सभा गोकुलपुरी स्थित सोसाइटी कार्यालय में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना से किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार शर्मा (IRS), आयकर आयुक्त एवं पूर्व अतिरिक्त आयुक्त (MCD), विशिष्ट अतिथि एस. पी. सिंह, राम बिलास शर्मा, राकेश प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सहकारिता केवल एक आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ती है। थ्रिफ्ट और क्रेडिट सोसाइटी जैसी संस्थाएँ छोटी बचतों को बड़े बदलावों में बदलने की दिशा में कार्य कर रही हैं। आपकी हर छोटी बचत राष्ट्र की पूंजी निर्माण की एक ईंट है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसे विविधता-पूर्ण देश में विकास तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपने प्रयासों को साझा उद्देश्य से जोड़े। इसी भावना को सहकारिता साकार करती है — “साथ मिलकर बढ़ना, साथ मिलकर समृद्ध होना।”
प्रधानमंत्री के विज़न “सहकार से समृद्धि” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएँ आर्थिक राष्ट्रवाद को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने सोसाइटी की प्रबंधन समिति को पारदर्शिता, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए बधाई दी और कहा —
समाज का विकास केवल अंकों और खातों से नहीं, बल्कि विश्वास, सेवा और सहभागिता से होता है।”
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों, अतिथियों और प्रबंधन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया।

