
अंकित गर्ग वीर सूर्या टाइम्स
नई दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में आज मास्क वितरण और प्रदूषण जागरूकता अभियान चलाया गया।
आईटीओ चौक से शुरू हुए इस अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों और चौराहों पर लोगों को मास्क बांटकर प्रदूषण से बचाव का संदेश दिया।
देवेंद्र यादव ने कहा — “रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण पर काबू पाने में नाकाम रही है, इसलिए लोगों को खुद अपनी सुरक्षा का जिम्मा उठाना पड़ रहा है।”
इसी कड़ी में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष फकीरचंद तोमर और जिला महासचिव रजनी सूर्यवंशी के नेतृत्व में भी मास्क वितरण कर लोगों को प्रदूषण से बचाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आसिफ मिर्जा, इंतजार प्रधान, राज कुमार शर्मा, एस.के. विद्यार्थी, हाजी वसीम मालिक, शीला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

