अंकित गर्ग (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार जैन ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी बैठक में हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज़मीनी स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खुलकर संवाद किया और आगामी चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय रणनीति को और मजबूत करने पर जोर दिया।
इसके बाद जैन ने टीम मुस्तफाबाद के साथ क्षेत्र का दौरा किया और प्रचार-प्रसार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मज़बूती के साथ जनता के बीच सक्रिय है और हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़ा है।
इसी दौरान करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला महासचिव रजनी सूर्यवंशी ने कहा कि
“भाजपा के कुशासन से परेशान जनता अब कांग्रेस की ओर रुख कर रही है। युवा बेरोजगार घूम रहा है और भाजपा नेताओं द्वारा पकोड़े तलने जैसी टिप्पणियों ने युवाओं में नाराज़गी बढ़ाई है। इस बार जनता भाजपा को कड़ा सबक सिखाने के लिए तैयार है।”

