
मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स ) उत्तर पूर्वी घौंण्डा विधानसभा क्षेत्र घौण्डा वार्ड 231 स्थित अम्बेडकर बस्ती में क्षेत्र विकास कार्यों के तहत बुनियादी सुविधाओं को लेकर। घौंण्डा विधानसभा विधायक अजय महावर के द्वारा एवं घौंण्डा वार्ड 231 की निगम पार्षद प्रीती गुप्ता के अथक प्रयासों से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की गैस पाइपलाइन बिछाने तथा आंतरिक गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अम्बेडकर बस्ती में लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएल गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित गैस आपूर्ति होगी। इसके साथ ही, करीब 1.9 करोड़ रुपये की लागत से गलियों के निर्माण एवं सुधार कार्य कराए जाएंगे, जिससे जलभराव और आवागमन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर निगम पार्षद प्रीति गुप्ता ने कहा कि घौंण्डा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र विकास कार्यों के लिए सदैव अग्रिम अवस्था में रहेंगी। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर उनका विशेष ध्यान है। उन्होंने कहा इससे पहले (आइजीएल) की सुविधा अरविन्द नगर में शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा आज अंबेडकर बस्ती में इसका शिलान्यास कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप किया गया है। क्षेत्रवासी (आईजीएल) की गैस पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती एवं घर पर ही उपलब्ध अपनी रसोई में (आईजीएल) की गैस का उपयोग कर सकेंगे।
जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने विधायक अजय महावर का इस अवसर पर धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम में , मंडल अध्यक्ष सचिन छजलाना, दिनेश धामा, हरीश शर्मा, विजय चौधरी, राकेश देवल, महक सिंह जाटव, विपिन शर्मा, दिनेश अच्छवान, पवन त्यागी, मनोज गौतम, शीतल शुक्ला, अमित गोस्वामी, मेहर सिंह कपिल, निशा मिश्रा, कृष्णा कश्यप, विशेष माहेश्वरी, सोशल मीडिया विजय भाटिया, मनोज सोनी, राजेंद्र चौधरी, सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी, अनेक वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

