गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
उत्तर-पूर्वी दिल्ली।
मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिव विहार स्थित राठौर धर्मशाला में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मवीर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत उपस्थित रहे।


इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, जनसमस्याओं और लोकतंत्र पर बढ़ते खतरे को लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही चलेगा, जो गरीब, मजदूर, किसान, महिला, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की गारंटी देता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक बघेल ने शिव विहार क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख करते हुए टूटी सड़कों, पेयजल संकट और स्कूलों की बदहाल स्थिति पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के उद्घाटन के बावजूद आज तक कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं।


पूर्वी करावल नगर वार्ड की निगम पार्षद प्रत्याशी रजनी सूर्यवंशी ने महिलाओं की सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ज़मीनी स्तर पर जनता की आवाज़ उठाती रही है।
कार्यक्रम के दौरान बढ़ती महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं और नफरत की राजनीति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अंत में उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ईश्वर सिंह बागड़ी ,फकीर चंद तोमर (ब्लॉक अध्यक्ष), नारायण सिंह प्रधान, एस.के. विद्यार्थी, नेम सिंह भारती, दरियाव सिंह, देवराज सिंह, लाल भिखारी, बाबूराम तितोरिया, मोनू मुंडे, नरेश चंद्र, बिट्टू तितोरिया, राजकुमार शर्मा, इंतजार प्रधान, तारा भैया, राजकुमार राजोरा, स्वराज कश्यप, शीला देवी, हरदयाल सिंह जॉनी, धनंजय राजोरा, राकेश मुनि, राहुल सूर्यवंशी, संगीता दिवाकर, डॉ. आर.के. गोविल, धारा सूर्यवंशी, संजय पेठे वाले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *