मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
दिल्ली। घोंडा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अजय महावर द्वारा मेन रोड तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर में सड़क निर्माण कार्य तथा शिव मंदिर के पास तीसरा पुस्ता स्थित नाले पर लोहे की जाली लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया।
यह मुख्य मार्ग लगभग 17 वर्षों के बाद बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य करीब 1.84 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि नाले पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे की जाली लगाने का कार्य लगभग 2.50 लाख रुपये की लागत से होगा।
शिलान्यास अवसर पर विधायक अजय महावर ने बताया कि सड़क निर्माण से पूर्व इस मार्ग पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा कराया गया, जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आई। उन्होंने कहा कि यह कार्य चुनाव के समय क्षेत्रवासियों से किए गए वादे के अनुरूप कराया गया है, ताकि सड़क निर्माण के बाद गैस पाइपलाइन के लिए दोबारा सड़क को न खोदना पड़े। यह कदम टिकाऊ विकास और भविष्य की असुविधाओं से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण है।
शिलान्यास कार्यक्रम तीसरा पुस्ता, जगजीत नगर स्थित नाले की पुलिया के पास आयोजित किया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष उपाध्याय, कविता शर्मा, रामनरेश पराशर, जितेंद्र भदौरिया, हरीश शर्मा, मनोज परिहार, श्रीभगवान शर्मा, विजय चौधरी, जसवंत रावत, प्रोमिला सैन, अनिल सैन, राहुल पराशर, संजीव कश्यप, सुरेंद्र सिंह बबली, योगेंद्र राजोरा, पद्मावती मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।

