मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली। होली के दिन उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 26 वर्षीय युवक तरुण बटोलिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उसके पिता मेमराम और चाचा रमेश भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने उत्तम नगर थाने के बाहर नारेबाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
बताया जा रहा है कि होली के दिन बच्चों के हाथ से एक पानी और रंग से भरा गुब्बारा नीचे गिर गया, जिसका रंग एक महिला पर पड़ गया। आरोप है कि महिला ने इस बात को लेकर अपशब्द कहे, जिसके बाद दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।
परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने तरुण को घेरकर लाठी-डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एडिशनल डीसीपी भी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
मृतक के पिता मेमराम ने बताया कि उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं थी और जिन लोगों पर आरोप है, वे पड़ोस में ही रहते हैं। होली पर गुब्बारे के रंग का छींटा लगने से विवाद शुरू हुआ था।
वहीं, तरुण की मां का आरोप है कि एक बच्ची के हाथ से गुब्बारा छूटकर नीचे गिर गया था, जिससे महिला पर रंग पड़ गया। इसके बाद कुछ लोगों ने आपत्तिजनक और जाति सूचक शब्द कहे और विरोध करने पर कई लोग घर में घुस आए तथा मारपीट और तोड़फोड़ की।
घटना के बाद कई हिंदू संगठनों में भी रोष देखा जा रहा है। वहीं भारत के खटीक समाज के विभिन्न संगठनों ने तरुण को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो खटीक समाज सड़क पर उतरकर न्याय की मांग करेगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की

