
अंकित गर्ग (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर माता सुखदेवी पब्लिक स्कूल, पंगली पूना में बादली विधानसभा के 19 सरकारी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की राह आसान बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधान महेन्द्र यादव छात्रवृति योजना ‘‘सपने आपके, प्रयास हमारा’’ के तहत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । श्री देवेन्द्र यादव नेशन फर्स्ट फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के संस्थापक है और नेशन फर्स्ट फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से 6-12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को आगे पढ़ाई में सहायता करने और उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें लेपटॉप, टेबलेट, स्कूटी और साईकिल आदि देकर प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।
नेशन फर्स्ट फाउंडेशन शिक्षा के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रख्यात प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने और युवाओं के सपनों को सच बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
दिल्ली के प्रभारी श्री काजी निज़ाम्मुदीन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभाशाली छात्र और छात्राओं सम्मानित किया जिसमें 1 टॉपर छात्रा को स्कूटी, टॉपर छात्र को बाइक तथा 3 प्रतिभाशाली छात्रों को 3 लैपटॉप बाटें, 62 छात्रों को साइकिल, 63 मोबाइल फ़ोन, 222 स्मार्टवॉच, 492 बैग, ट्रॉफी तथा प्रशिपत्र दिए तथा छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए धन राशि के रूप में चेक भी बाटें ताकि इन छात्रों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने पूरे हो सके।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि हर माँ-बाप का सपना होता है कि वह बच्चे को पढ़ाए, लिखाए और आगे बढ़ाए। हमारी संस्था नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के तहत प्रत्येक वर्ष राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर प्रधान महेन्द्र यादव जी के बताए रास्ते पर चलकर बादली क्षेत्र के सरकारी स्कूल के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें छात्रवृति देते है। उन्होंने कहा कि बादली विधान सभा के होनहार बेटी साइंस में टॉप करने वाली सानिया खातून स्कूटी और तनिष्क गुप्ता को मोटर साइकिल देकर सम्मानित किया। इन छात्रों का संघर्ष अपने आप में एक मिसाल है जो आने वाले भविष्य में ऊंचाइयों तक पहुॅचाने में सहायक बनेगा।

