मानागढ़ी में तीन दिवसीय देव छठ मेला प्रारंभ

अंकित गर्ग ( वीर सूर्या टाइम्स )
मथुरा (मानागढ़ी) प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोए मानागढ़ी गांव में इस वर्ष भी तीन दिवसीय बलदेव छठ मेला 28 अगस्त से भव्य रूप से प्रारंभ हो गया। यह मेला हजारों वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जिसे लेकर पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

मेले से पहले दिन बृहस्पतिवार को रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। खाजपुर गांव की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान मानागढ़ी की टीम को मिला। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें वीरेंद्र काका, इंद्रपाल नेताजी, छितरिया कैप्टन, प्रेमपाल सूबेदार, राष्ट्रीय लोक दल के युवा नेता ज्ञानेंद्र सिंह, संजीव मास्टर खाजपुर, धर्मवीर, राहुल, हिम्मत, कुलदीप, अजीत, कपिल, जगदीश, अभिलाष, मुकेश, संजीव, मंजीत, राधेश्याम, मुनीश, जीतू, बीपी, अवतार मास्टर, नौबिल के आलवा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

ग्रामीणों ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को खेलकूद एवं छोटा कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जबकि 30 अगस्त को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान अपने दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चौधरी ने बताया कि मेले के सुचारु एवं सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी महोदय से आवश्यक व्यवस्थाएं को लेकर मांग भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *