

राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. इंद्रजीत सिंह ने सरकारों की नाकामियों पर बोला हमला
गांव की देवतुल्य जनता ने सोफा, पगड़ी व फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत
जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा को कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का दिलाया भरोसा
ब्रज की परंपरा संग, कलाकारों ने देशभक्ति रागनियों से बांधा समां
अंकित कुमार गर्ग वीर सूर्या टाइम्स
मथुरा। शहदगढ़ी गांव में स्वराज भारतीय न्याय पार्टी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. इंद्रजीत सिंह पहुंचे।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछले सरकारों की नीतियों की आलोचना की और वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और स्वराज भारतीय न्याय पार्टी ही सही विकल्प है।
इस दौरान शहदगढ़ी गांव के प्रमुख लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. इंद्रजीत सिंह का सोफा पहनाकर और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वे पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
इसी क्रम में मथुरा के निर्वाचित जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा का भी संगठन के कार्यकर्ताओं और गांव की देवतुल्य जनता ने पगड़ी, फूलमाला और गुलदस्ते भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि वे दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के लिए हर संघर्ष में साथ खड़े रहेंगे।
वहीं, ब्रज की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरवीर फौजी एंड पार्टी द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कलाकार ज्योति भाटी और विनोद भाटी ने महाभारत और देशभक्ति से जुड़ी रागनियां सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर राजू सूर्यवंशी,पवन रावत,जीतू ठाकुर, हिमांशु ठाकुर देशपाल प्रधान, कालीचरण, पूरन प्रधान, भूधर सिंह नेता, माधव सिंह दरोगा, रामदास सूर्यवंशी, दिलीप सिंह, विजेंद्र सिंह, अभय कुमार, शिव कुमार ,रमेश कुमार, लक्ष्मी देवी रुचि चौधरी ,दीपक चौधरी ,किशोर कुमार,हीरालाल ,राकेश कुमार, जयवीर सिंह, रमेश मास्टर ,ओमप्रकाश राजोरिया, विजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, बनवारी लाल, विजय सिंह ,राजपाल चौहान , के अलावा हजारों की संख्या में लोग लोग मौजूद रहे
