
मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति कांग्रेस और आरजेडी के मंच से किए गए आपत्तिजनक शब्दों के विरोध में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज दुर्गापुरी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूँककर विरोध दर्ज कराया।
धरना स्थल पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं को राजनीतिक विरोध के समय मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के आगामी चुनावों में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी।
इस अवसर पर विधायक एवं डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी श्रीमती लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री किशन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, अनिल गुप्ता, मनोज त्यागी, जॉन चेयरमैन पुनीत शर्मा, मुकेश बंसल, अनिल वशिष्ठ, प्रवीण निमेष, कुमारी रिंकू, दुष्यंत वर्मा, नारायण प्रताप सिंह, मीनाक्षी शिवम, संदीप शर्मा, बिन्नी वर्मा, संगीता चौधरी, प्रियंका शर्मा, रीना सेठ, रवि शर्मा, रविंद्र चौधरी, राहुल पंडित, रवि शर्मा फिरोज मलिक वीर सिंह अटवाल के आलवा जिला पदाधिकारी, निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और सामाजिक लोंग मौजूद रहे।
सभी ने प्रधानमंत्री एवं उनके परिवार के प्रति की गई असम्मानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए भविष्य में इस प्रकार की अभद्र भाषा न अपनाने की चेतावनी दी।

