यमुना विहार में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)

उत्तर पूर्वी दिल्ली घोंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय महावर ने शुक्रवार को यमुना विहार वार्ड में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य विधायक निधि से लगभग 17.86 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत C-4 ब्लॉक की तीन बैक लेन, C-7 ब्लॉक की एक बैक लेन और C-8 ब्लॉक की दो बैक लेन का नवीनीकरण किया जाएगा। इन मार्गों के सुधरने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

शिलान्यास समारोह C-4 ब्लॉक डी.डी.ए. मार्केट, यमुना विहार में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, आरडब्ल्यूए सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, मुकेश गोयल, हरीश शर्मा, जितेंद्र भदौरिया, विजय चौधरी, दीपक जैन, न्याति जैन, मनोज परिहार, अजीतपाल सिंह, मनोज शर्मा, विद्याराम यादव, सूर्यकांत, विभा भटनागर, डॉ. सर्वेश वशिष्ठ, राजेश पाल, सचिन गोस्वामी, सतविंदर ओबरॉय, विजय कृष, आलोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा कि यमुना विहार वार्ड में जिन गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत की जा रही है, वह लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि घोंडा विधानसभा क्षेत्र की सभी गलियों और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जनता की भागीदारी और सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *