सामाजिक कार्यकर्ता रहे खूबचंद प्रधान जी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
लोनी विधान के मां भगवती प्लेस
परम श्रद्धेय एवं समाज के मार्गदर्शक स्वर्गीय खूबचंद प्रधान जी की भावभीनी श्रद्धांजलि आयोजन किया गया। इस अवसर पर रस्म पगड़ी भी आयोजित की गई और समाज में उनके योगदान व कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि खूबचंद प्रधान जी समाज के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा अग्रणी रहे। वे शोषितों और वंचितों के हितों के लिए प्रशासन से भी टकराए, लेकिन अपने कदम कभी पीछे नहीं हटाए।
लोनी विधानसभा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि “खूबचंद प्रधान जी ने सरकारी नौकरी में रहते हुए भी समाज में सक्रिय रहकर कार्य किया। वे हमेशा क्षेत्र के विकास की बात करते थे और समाज के प्रति उन्हें गहरा लगाव था।”
“ऐसी महान शख्सियत की मृत्यु नहीं होती, वे परिनिर्माण होकर हमेशा अमर रहते हैं।”
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चरणों में शत-शत नमन करते हुए “खूबचंद प्रधान जी अमर रहें” के नारे लगाए।
इस कार्यक्रम आयोजक खूबचंद प्रधान जी के पुत्र बल्ली,प्रेम भाई महिपाल सूर्यवंशी, बेटी शुकांतला दिनेश राजोरा, सुनीता राघव रही

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कार्तिक सतपाल प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ. परविंदर जांगड़ा,
छत्रपाल सिंह सूर्यवंशी, ओम प्रकाश पिंडोरा, ऋषि पाल सिंह , विजेंद्र सिंह, प्रमुख अनिल कसाना, युवा नेता भाजपा प्रडव त्यागी, राजीव त्यागी, कालीचरण नेताजी, पूर्व मेयर मीनाक्षी सूर्यवंशी, पूर्व प्रधान रामनिवास सिंह मोगा, पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता रजनी सूर्यवंशी, शिवम् प्रधान,डॉ.अनिल सरवलिया, मेहंन्द्र तितरिया राज सिंह बागड़ी, डॉ. रवींद्र गोविल, वीरेंद्र सूर्यवंशी, शिवचरण सूर्यवंशी, नारायण प्रधान, मदन मोहन, नवाब सूर्यवंशी, डॉ.सागर मोगा, डॉ. शानित, राम किशन पाली, राजकुमार, शिवदत्त गोहनिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी कोमल, सुनील फौजी सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *