शहीद पवन साहनी की 35वीं पुण्यतिथि पर हरि नगर में भजन संध्या और श्रद्धांजलि

अंकित गर्ग ( वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली: मंडल आयोग आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस की गोली से शहीद हुए पवन साहनी की 35वीं पुण्यतिथि पर हरि नगर स्थित सिग्नेचर होटल में भजन संध्या के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक मास्टर राज कवि (सहारनपुर) ने अपनी मधुर आवाज़ से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने कहा कि उनका साहनी परिवार से 40 वर्षों का गहरा रिश्ता है और उन्होंने शहीद पवन साहनी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर समाधान की मांग की।

पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने शहीद के सम्मान में परिवार द्वारा सरकारों से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं, स्वच्छ एवं पर्यावरण दिल्ली (एमसीडी) के चेयरमैन संदीप कपूर ने परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वेस्ट ज़ोन नगर निगम चेयरमैन निर्मला कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरि नगर शहीद पवन साहनी चौक का नाम यथाशीघ्र प्रयोग में लाया जाए।

इस अवसर पर दिल्ली छावनी के पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तर, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेंद्र सेतिया, पार्षद राजेश कुमार लाड़ी, अशोक मानू, ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय से वी के सरला दीदी, निरंकारी मिशन से कृष्ण मोहन व अनीता अजमानी, गुरुद्वारा कमिटी के सदस्य तेजेन्द्र पाल गोपा, पूर्व चेयरमैन राधिका सेतिया, और कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मपाल चंदेला सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *