
मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में हर वर्ष की भांति इस बार भी विष्णु अवतार रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार हो रहा है और दशहरा के दिन असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है।
दसवीं के दिन विशेष कार्यक्रम में मेघनाथ के पुतले का दहन कर श्रद्धालुओं ने उत्सव मनाया। इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी संदीप लामा अपने परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचे। आयोजकों ने उनका स्वागत किया और भगवान गणपति की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इसके बाद डीसीपी संदीप लामा ने मेघनाथ के पुतले पर तीर चलाकर उसे ध्वस्त किया, जिससे दर्शक भावविभोर हो उठे। रामलीला आयोजन ने न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया, बल्कि असत्य पर सत्य की जीत और समाज में नैतिक संदेश देने का कार्य भी किया।
श्रद्धालुओं और दर्शकों ने हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

