वीर सूर्या टाइम्स के संपादक मनीष कुमार सूर्यवंशी को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मान

अंकित कुमार गर्ग -नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित में की जा रही पत्रकारिता को सराहते हुए दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र सागर एवं एडिशनल डीसीपी संदीप लम्बा ने वीर सूर्या टाइम्स के संपादक श्री मनीष कुमार सूर्यवंशी को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज के बीच विश्वसनीय सूचना उपलब्ध कराना और संवेदनशील मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ उठाना आज की पत्रकारिता की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में मनीष सूर्यवंशी द्वारा लगातार किए जा रहे सकारात्मक प्रयास न केवल पत्रकारिता के मानकों को मजबूत करते हैं बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद को भी सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष दृष्टिकोण से सामने लाने में वीर सूर्या टाइम्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी प्रतिबद्धता को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें यह सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर संपादक मनीष कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि यह सम्मान पत्रकारिता के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है, और वे आगे भी समाजहित में निर्भीक तथा सार्थक पत्रकारिता करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *