नई दिल्ली, शाहदरा: शाहदरा जिले की पुलिस ने आधी रात में की गई तेज़-तर्रार कार्रवाई में दो सीरियल स्नैचर और ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। GTB एनक्लेव थाने की यह विशेष कार्रवाई इंस्पेक्टर बृजेश मिश्र (SHO/GTB Enclave) और एसीपी सीमापुरी मुकेश कुमार के निर्देशन में की गई।
01 दिसंबर 2025 की रात एक विशेष अपराध-निरोधक पेट्रोलिंग अभियान के दौरान ASI सतीश, HC सचिन, HC रुसैल, कॉन्स्टेबल गजेंद्र और Ct/DHG अरविंद की टीम ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, GTB एनक्लेव (डार्क स्टेच) के पास तैनात थी। इसी दौरान GTB अस्पताल की ओर जाती एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस के इशारा करते ही बाइक सवार भागने लगे, लेकिन मोड़ पर बाइक फिसल गई। बाइक चालक भागने में सफल रहा, जबकि पीछे बैठा युवक पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अबूबकर उर्फ आमिर (24), निवासी कबीर नगर के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक स्नैच किया हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो शाहदरा इलाके में छीना गया था। पूछताछ में उसने बाइक को भी चोरी की बताया और अपने साथी बाबर (25), निवासी छज्जूपुर, शाहदरा का नाम उगल दिया। पुलिस ने तुरंत छापा मारकर बाबर को भी गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे कई मोटरसाइकिल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल हैं। साथ ही यह भी पता चला कि वे चोरी की गाड़ियों पर फर्जी या खराब नंबर प्लेट लगाकर पुलिस जांच से बचने की कोशिश करते थे। लॉक तोड़कर इग्निशन सिस्टम बदलना और नंबर प्लेट छेड़छाड़ उनकी सामान्य तकनीक थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित चोरी की मोटरसाइकिलें और सामान बरामद किए:
- DL5SCX8294 — थाना वेलकम क्षेत्र से चोरी
- UP14FL0598 — थाना जाफराबाद से चोरी
- DL1SAC5374 — थाना उस्मानपुर से चोरी
- DL6SBD3448 — थाना न्यू उस्मानपुर से चोरी
- एक Vivo मोबाइल — थाना शाहदरा क्षेत्र से स्नैच
दोनों आरोपियों के खिलाफ PS GTB Enclave में DD No. 99-A दिनांक 02.12.2025, धारा 35(1)(C) के तहत कलंदरा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की सूझ-बूझ, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय इन आदतन अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है, जिससे कई मामलों का खुलासा हो सका है।
शाहदरा जिला पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कठोर व त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

