भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार की मौजूदगी में अटल विचार गोष्ठी संपन्न

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
उत्तर-पूर्वी दिल्ली | मंडोली
मंडोली स्थित बृजवासी बैंक्वेट हॉल में मास्क मैजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत चौथे दिन भी भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित विचार गोष्ठी समारोह का आयोजन निरंतर जारी रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी की राजनीति संवाद, सहमति और संवेदनशीलता पर आधारित थी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यह सिद्ध किया कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अटल जी के सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएँ।
विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने अटल जी को एक दूरदर्शी राजनेता, कुशल वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश और समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को घर-घर और गांव-गांव तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रसिद्ध कवि एवं कलाकार अरविंद चेतन द्वारा “अटल गाथा” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रप्रेम और विचारों को काव्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और पूरे सभागार में देशभक्ति का वातावरण बन गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रभक्ति और वैचारिक चेतना से ओत-प्रोत वातावरण में विचार गोष्ठी को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस अवसर पर मास्क मैजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. राम सिंह माहौर, श्रीमती दया कुमारी, श्रीमती शिल्पी माहौर, प्रसादी लाल, डॉ. सतीश चंद्र, दीपचंद सिंह, सत्यदेव मिश्रा, निवेदिता कुशवाह, धर्मवीर सिंह सूर्यवंशी, लक्ष्मण शर्मा, राजेश कश्यप, एडवोकेट अंकित त्यागी, कुलदीप दयानंद कोहली, नरेश माहौर, ऋषभ माहौर, रेखा माहौर, चरण सिंह माहौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *