स्वराज विकास फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स) उत्तर पूर्वी दिल्ली के पूर्वी करावल नगर वार्ड में । स्वराज विकास फाउंडेशन द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वराज विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों और महिलाओं को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को लोकतंत्र, समानता और अधिकारों की मजबूत नींव दी।
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों का महत्व भी सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि
केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है,
सफेद रंग शांति और सत्य को दर्शाता है,
जबकि हरा रंग समृद्धि और विकास का संदेश देता है।
साथ ही अशोक चक्र की 24 तीलियों को निरंतर प्रगति, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं में संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय प्रतीकों और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने स्वराज विकास फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयास बताया।
स्वराज विकास फाउंडेशन ने भविष्य में भी सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *