मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
मथुरा/नौहझील: क्षेत्र के गांव खाजपुर में शहीद सतवीर सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर 31 मार्च 2026 को भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कार्यक्रम में मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी राजेश जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दंगल में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए नामी पहलवान अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
ग्राम प्रधान चौधरी दिलावर सिंह ने बताया कि यह आयोजन शहीद सतवीर सिंह के बलिदान को याद करते हुए हर साल किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिल सके। इस बार भी कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कुश्ती दंगल के साथ-साथ मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन में चौधरी पिंटू सिंह, सुभाष मानागढ़ी, पुरन सिंह दरोगा, चंद्रपाल सूबेदार, श्याम सरपंच, गिर्राज काका, दिनेश चौधरी, गुलवीर डीलर, योगेंद्र सूबेदार (किसान यूनियन), रविन्द्र डीलर, तेजवीर सरपंच, उदयभान शर्मा, ईश्वरी राहुल चौधरी व चौधरी वीरपाल सिंह आर्य सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहेगा।
ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि देने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

