मनीष सूर्यवंशी ( वीर सूर्या टाइम्स)
Dr. Akhilesh Das Gupta Institute of Professional Studies में संस्थापक दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन संस्थापक अध्यक्ष Dr. Akhilesh Das Gupta के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें उनके उत्कृष्ट जीवन और योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वॉल ऑफ इंस्पिरेशन एंड ऑनर’ के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों और स्टाफ ने डॉ. गुप्ता के व्यक्तित्व और उनके द्वारा शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।
स्वर्गीय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता BBD Group के संस्थापक अध्यक्ष थे और भारत सरकार में पूर्व मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके साथ ही वे भारतीय बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष, बैडमिंटन एशिया परिसंघ के उपाध्यक्ष तथा बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के परिषद सदस्य भी रहे। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में बीबीडी ग्रुप की अध्यक्ष आलका दास गुप्ता, प्रेसिडेंट विराज सागर दास, वाइस प्रेसिडेंट देवाशीष दास एवं सोनाक्षी दास सहित संस्थान के निदेशक (समन्वय) विजय धीर, निदेशक डॉ. निरंजन भट्टाचार्य, निदेशक (वित्त) बी.एम.के. गुप्ता, सहायक निदेशक (एचआर) पंखुरी अग्रवाल, फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
निदेशक प्रो. डॉ. निरंजन भट्टाचार्य ने कहा कि डॉ. अखिलेश दास गुप्ता एक सच्चे राष्ट्रनिर्माता थे, जिन्होंने शिक्षा और खेल के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन समर्पण, दूरदृष्टि और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और जलपान की व्यवस्था की गई।

