मुख्यमंत्री पर हमला दिल्ली के सुरक्षा तंत्र की पोल खोलता है, मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नही तो कैसे दिल्ली की आम महिलाएँ सुरक्षा सुरक्षित रहेंगी – है-देवेंद्र यादव

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इसकी कड़ी निंदा करते है। चाकचौबंद सुरक्षा के घेरे में जनसुनवाई करती मुख्यमंत्री पर अगर सार्वजनिक रुप हमला होता है, तो हर दिन महिलाओं के बढ़ते अपराधों का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नही है तो दिल्ली की आम जनता और घरों से बाहर काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। रेखा गुप्ता पर इस प्रकार का हमला सुरक्षा चूक का बहुत बड़ा मामला है और दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नही है । मैं उम्मीद करता हूॅ कि रेखा गुप्ता जल्द स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला दिल्ली पुलिस की बड़ी नाकामी है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अभी हाल ही में मानसून विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि राजधानी दिल्ली में महिलाओं को रात्रि में भी काम करने की इजाजत दी जाएगी और उनकी रक्षा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर कौने पर पर हर मिनट में अपराध हो रहे है और उनमें से सबसे अधिक अपराध महिलाओं के खिलाफ हो रहे है। दिल्ली पुलिस जब राजधानी की मुख्यमंत्री की सुरक्षा ही सुनिश्चित नही कर सकती, तब रात्रि शिफ्ट में काम के लिए निकलने वाली लाखों महिलाओं की सुरक्षा कौन करेगा।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की चरमरा चुकी कानून व्यवस्था और ध्वस्त हो चुकी सुरक्षा को बहाल करने के संबध में बार-बार उपराज्यपाल, केन्द्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त को दिल्ली की जनता की तरफ से आग्रह करते रहे है कि दिल्ली में बढ़ते अपराधों, गैंगवार, लूट, झपटमारी, खुलेआम गोलीबारी, महिलाओं पर हमले, छेड़छाड़, बलात्कार और स्कूल, कॉलेजों में बम की धमकी आदि पर संज्ञान लेकर पुलिस चौकसी बढ़ाए और दिल्ली को भय के साए से मुक्त कराने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अपराध का बड़ा कारण नशा आज दिल्ली की हर गली और कौने में बिक रहा है और सरकार इसकी रोकथाम के लिए बिलकुल सुस्त दिखाई पड़ती है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि शायद 26 वर्ष बाद सत्ता प्राप्ति का नशा अथवा प्रधानमंत्री कार्यालय के नियंत्रण में चल रही दिल्ली की सरकार आपसी उलझनों के कारण दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नही दे पा रही है। यही कारण है जहां दिल्ली में अपराधां पर लगाम नही लग पा रही है वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला दिल्ली की चरमराई सुरक्षा व्यवस्था और ध्वस्त कानून व्यवस्था जीता जागता उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *