उत्तर पूर्वी जिला द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला बैठक संपन्न

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली, भाजपा जिला कार्यालय, यमुना विहार में जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश सेवा पखवाड़ा सह-संयोजक दिनेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन गोयल, राहुल गौड़, संयोजक योगेंद्र राजोरा, सह-संयोजक रंजन त्यागी, नेहा उप्रेती तथा मीडिया प्रभारी दीपक चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है और जगह-जगह जनसेवा कैंप लगाकर नागरिकों की रक्षा, मान-सम्मान और हितों की बात करती है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक महीने तक निरंतर चलेंगे और मंडल, खंड व बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा मनाएंगे।

इस अवसर पर पार्षद राजू बंसल, अनिल त्यागी, रेखा रानी, प्रीति गुप्ता, जगत नारायण गुप्ता, सौरभ चातक, अमर राय आदि गणमान्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *