मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बिहारीपुर पुस्ता रोड पर आर ए एफ सीआरपीएफ की 103 बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, सीआरपीएफ के उप निदेशक सुनील कुमार यादव, कमांडेंट हर्षवर्धन और 103 बटालियन के कमांडेंट चन्दम बॉबी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अधिकारियों और बच्चों ने झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। पुष्पांजलि मॉडल पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में स्लोगन वाली तख्तियाँ लेकर अभियान को बढ़ावा दिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलायी।
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और सीआरपीएफ के उप निदेशक सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, मोहल्ला और आस-पास के इलाके साफ-सुथरे रखने का आग्रह किया।

