सीमापुरी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रिंकू के जन्म उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे बधाई के स्वर

अंकित गर्ग | वीर सूर्या टाइम्स | दिल्ली सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय नेता, पूर्व निगम पार्षद एवं विधानसभा प्रत्याशी रही कुमारी रिंकू जयंत का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।

ढोल-नगाड़ों की गूंज और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच केक सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनता, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के कई गणमान्य नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कुमारी रिंकू जयंत का जन्म उत्सव एक उत्सवधर्मी माहौल में परिवर्तित हो गया। लोगों ने कुमारी रिक्कू को केक खिलाकर बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी रिंकू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कई नेताओं ने कहा कि रिंकू सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहती हैं और सीमापुरी के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं।

जन्म उत्सव के मंच से उपस्थित अतिथियों ने समाज में एकता, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के संदेश भी दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने मिलकर रिंकू दीदी के साथ केक काटा कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर
क्षेत्रीय जन लोक प्रिय पार्षद वीर सिंह पंवार, पूर्व भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, कपिल अग्रवाल, ऋषि जिंदल, आशीष, विकास हांडा, विनोद पवार, गोरी संवाल, महेश शर्मा, संजीव अरोड़ा, रघुवीर सिंह क़े साथ भाजपा कार्यकार्य मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *