राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पर आरएएफ 103 बटालियन में देशभक्ति का जलवा

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरण उत्सव का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर देशभर में वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया गया, जिसने राष्ट्रभक्ति और एकता के भाव को नई ऊर्जा प्रदान की।

7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस स्मरण उत्सव के तहत पूरे देश में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामूहिक देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद पुस्ता रोड स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (RAF) की 103 बटालियन में भी वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बटालियन के सभी अधिकारीगण एवं कार्मिकों ने एक स्वर में वंदे मातरम गाकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया।
RAF 103 बटालियन क़े कमांडेंट श्री चंदन बॉबी सिंह ने कहा
वंदे मातरम ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी।
इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्षभर देशभर में सामूहिक गायन, सांस्कृतिक आयोजन और खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जाएगा।”

कार्यक्रम के पश्चात बटालियन परिसर में हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशेष हॉकी मैच का भी आयोजन किया गया।
महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जोश और उत्साह के साथ मैच में भाग लिया।
महिला वर्ग में झांसी रानी सेना और दुर्गा सेना के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दुर्गा सेना ने शानदार जीत दर्ज की।
वहीं पुरुष वर्ग में प्रकट सिंह टीम और ध्यानचंद टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें ध्यानचंद टीम विजेता रही।

विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रशस्ति पत्र और शील्ड भी प्रदान किए गए ।
पूरे आयोजन के दौरान जवानों और अधिकारियों में देशभक्ति का उत्साह देखनें मिला

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार, डिप्टी कमांडेंट रंजीत सिंह, शोभा रावत, सुनीता शर्मा, तथा असिस्टेंट कमांडेंट अमित तंवर, मितांशु चौधरी, मनफूल मेहरिया और राजपाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्मिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *