अंकित गर्ग ( वीर सूर्या टाइम्स )
मथुरा। मथुरा जिले के मानागढ़ी गांव के मूल निवासी और फिलहाल उत्तर–पूर्वी दिल्ली के करतार नगर (घोड़ा विधानसभा क्षेत्र) में रह रहे गौरव कुमार सूर्यवंशी ने MD (मेडिसिन) में चयन प्राप्त कर परिवार व समाज का नाम रोशन किया है। गौरव की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
गौरव के पिता श्री विजेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए वर्षों पहले गांव से दिल्ली का रुख किया था। कठोर परिश्रम और संघर्षों के बीच उन्होंने परिवार को आगे बढ़ाने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज गौरव की इस सफलता ने उनके सभी प्रयासों को सार्थक बना दिया है।
गौरव कुमार ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर लगन के बल पर MD (मेडिसिन) में सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि मथुरा और दिल्ली के लोगों के लिए भी गर्व का विषय है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गौरव की यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने गौरव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।
गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, परिवार के सहयोग और अपने कठिन परिश्रम को दिया।

