बृजवासी बैंक्वेट हॉल में चार दिवसीय अटल विचार गोष्ठी, तीसरा दिन सम्पन्न

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर-पूर्वी दिल्ली | मंडोली
बृजवासी बैंक्वेट हॉल में मास्क मैजिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को समर्पित विचार गोष्ठी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं उनके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने अटल जी को एक दूरदर्शी राजनेता, कुशल वक्ता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश और समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। विचार गोष्ठी के दौरान यह संकल्प लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों को घर-घर और गांव-गांव तक पहुँचाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग, युवा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रभक्ति और विचारशील वातावरण के बीच आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस अवसर पर मास्क मैजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. राम सिंह माहौर, श्रीमती दया कुमारी, श्रीमती शिल्पी माहौर, प्रसादी लाल, डॉ. सतीश चंद्र, दीपचंद सिंह, सत्यदेव मिश्रा, निवेदिता कुशवाह, धर्मवीर सिंह सूर्यवंशी, लक्ष्मण शर्मा, राजेश कश्यप, एडवोकेट अंकित त्यागी, कुलदीप दयानंद कोहली, नरेश माहौर, ऋषभ माहौर, रेखा माहौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *