लोनी में गरजे कश्यप समाज के लोग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
लोनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं 10, राजीव गार्डन स्थित कृपाल मैरिज होम में रविवार को कश्यप समाज की एक चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र कश्यप प्रधान ने की, जबकि आयोजन समाजसेवी जितेंद्र कश्यप के नेतृत्व में किया गया।
बैठक में हाल ही में मेरठ में सोनू कश्यप की हत्या की कड़ी निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा युवक को जिंदा जलाकर मारने की घटना ने पूरे कश्यप समाज को झकझोर कर रख दिया है।
समाजसेवी जितेंद्र कश्यप, वरिष्ठ समाजसेवी राजपाल कश्यप, पूर्व सभासद आदेश कश्यप, डॉ. प्रमोद कश्यप, मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक मुकेश कश्यप, रोशनलाल कश्यप व उदयवीर कश्यप ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि हत्याकांड के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
जितेंद्र कश्यप ने बताया कि 16 जनवरी को मेरठ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों पर कथित रूप से फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए, जिन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा कि समाज को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में घोषणा की गई कि शीघ्र ही लोनी में लगभग 5000 लोगों की एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी।
बैठक में सचिन कश्यप, अर्पित कश्यप, लोकेश कश्यप, पिंकू कश्यप, विशाल कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, राहुल कश्यप, जितेंद्र निषाद, सुशील निषाद, रतन कश्यप, पप्पू कश्यप, अमित कश्यप, रवि कश्यप सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *