बरसाना धाम फाउण्डेशन ने रचा सामाजिक समरसता का इतिहासब्रजभूमि में 101 कन्याओं के वैवाहिक मंगलस्वर से गूंजा सनातन संस्कार

शिवम सूर्यवंशी( वीर सूर्या टाइम्स )
बरसाना मथुरा। सनातन संस्कृति, सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए श्री बरसाना धाम फाउण्डेशन द्वारा मथुरा के पावन तीर्थ बरसाना धाम में माता जी की गौशाला (रमेश बाबा की गौशाला) में 101 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह श्रद्धा, विधि-विधान और सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत फाउण्डेशन की सहयोगी संस्थाओं ब्रज प्रभात सेवा संस्थान, छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति तथा यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के सहभाग से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री बरसाना धाम फाउण्डेशन के चेयरमैन एवं यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि यह सामूहिक विवाह केवल वैवाहिक बंधन नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग की बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ जीवन की नई शुरुआत देने का संकल्प है। सनातन संस्कृति में कन्यादान महादान है और यह आयोजन उसी परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक फाउण्डेशन द्वारा 333 कन्याओं का विधिवत कन्यादान एवं सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा चुका है। साथ ही फाउण्डेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, बाल शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा एवं इंग्लिश स्पीकिंग जैसे सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
श्री गोयल ने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद, जनसहयोग और सेवाभाव से यह आयोजन दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक सिद्ध हुआ है, जो सनातनी समाज को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा।


इस पावन अवसर पर फाउण्डेशन के अध्यक्ष, सीएमडी सिग्नेचर ग्लोबल लि. श्री प्रदीप अग्रवाल ने भावविभोर होकर कहा यह सब राधारानी की कृपा है। उनके आशीर्वाद और सभी सहयोगियों की निःस्वार्थ सेवा से ही आज 101 कन्याओं के जीवन में खुशियों का उजाला संभव हो पाया। इस अवसर पर फाउण्डेशन के कोषाध्यक्ष, व ज्वाइंट एमडी सिग्नेचर ग्लोबल लि. श्री ललित अग्रवाल इन बेटियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर देना ही हमारे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।
ब्रजभूमि की पावन धरा पर सम्पन्न यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि सेवा, संस्कार और सहयोग से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर सर्वश्री सत्यनारायण जाटिया जी (सदस्य केन्द्रीय बोर्ड संसदीय बोर्ड समिति भाजपा), रविकांत गर्ग (पूर्व ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), धर्मदास जी महाराज, गोविन्द शास्त्री, नरेश मित्तल, मनोज जी, अशोक त्यागी, रजनीश गोयनका, सुनील मित्तल, धीरज गुप्ता, नरेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, कन्हैया लाल गोयल, मनदीप गोयल, दिनेश बजरंगी, जय प्रकाश अग्रवाल, अवधेश गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *