रेखा गुप्ता की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं का लगा तांता

पायल गुप्ता (वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली। घोंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय महावर के पिताश्री स्वर्गीय जगदीश प्रसाद महावर की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 4 फरवरी 2026 को श्री जम्भेश्वर भवन, सिविल लाइन, दिल्ली में गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभा में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व. जगदीश प्रसाद महावर का निधन 24 जनवरी 2026 को हुआ था। श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली नगर निगम के मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट सहित दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश वर्मा, श्री कपिल मिश्रा और श्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री योगेंद्र चंदोलिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्याम जाजू, पूर्व सांसद श्री विजय गोयल, श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री लाल बिहारी तिवारी, श्री जय प्रकाश अग्रवाल, विधायक श्री सतीश उपाध्याय, श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री संजय गोयल सहित भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति सभा में शामिल हुए।


श्रद्धांजलि सभा में महावर वैश्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और स्व. जगदीश प्रसाद महावर को समाज का मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत बताया। विधायक अजय महावर की सरलता और सौम्य व्यवहार के चलते विपक्षी दलों के विधायक श्री संजीव झा और श्री कुलदीप कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री अजय महावर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री ने उन्हें सादगी, ईमानदारी और समाजसेवा के संस्कार दिए, जो आज भी उनके जीवन और सार्वजनिक सेवा का आधार हैं।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने शोक संदेश में स्व. जगदीश प्रसाद महावर को एक सरल, संस्कारी और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि विधायक अजय महावर के व्यक्तित्व में दिखने वाली विनम्रता और जनसेवा की भावना उनके पिताश्री के संस्कारों का ही प्रतिफल है।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों ने स्व. जगदीश प्रसाद महावर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *