नई दिल्ली। संपादक :- मनीष कुमार सूर्यवंशी, वीर सूर्या टाइम्स)
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के निकट स्थित प्रसिद्ध साध्वी उर्मिला शिव मंदिर और गौशाला, जो पिछले 50 वर्षों से समाजसेवा और गौसेवा का बड़ा केंद्र रहा है, इस समय यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण पूरी तरह जलमग्न हो चुका है।
मंदिर और गौशाला के डूबने से सैकड़ों गायों को सड़क पर आना पड़ा है। गौशाला की गायें भूख और प्यास से तड़प रही हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस मदद नहीं पहुंची है।
स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने कहा कि साध्वी उर्मिला जी ने दशकों से इस क्षेत्र में गरीबों और गौमाता की सेवा की है, लेकिन आज यह स्थल मदद के लिए तरस रहा है।
लोगों ने दिल्ली सरकार, नगर निगम और पशुपालन विभाग से अपील की है कि तुरंत राहत कार्य चलाया जाए, गायों के लिए चारा-पानी और सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया जाए तथा शिव मंदिर परिसर की सफाई और पुनर्निर्माण के लिए कदम उठाए जाए

