दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हमला लोकतंत्र पर हमला, नारी शक्ति पर हमला – सीमा चौहान

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा में स्थित पूर्वी करावल नगर वार्ड की मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान नें कहां दिल्ली की जनता की उन्ही के द्वारा चुनी गई प्रतिनिधि उनकी अपनी मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी पर हमला…यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने वाली “शेरनी” पर किया गया कायराना वार था।
वही सीमा चौहान ने कहा मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। यह हमला लोकतांत्रिक मूल्यों, जनता के विश्वास और महिलाओं की अस्मिता पर हमला है।
पूर्वी करावल नगर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता इसकी कड़ी निंदा करती हैं।
आगे चौहान नें यह स्पष्ट करता है कि जब नारी नेतृत्व दृढ़ता से आगे बढ़ती है, तो अराजक और असामाजिक ताकतें घबराकर हिंसा पर उतर आती हैं।
रेखा गुप्ता जी का संकल्प अटूट है, उनका साहस अडिग है।
दिल्ली की जनता उनके साथ खड़ी है, और ऐसे कायराना हमले कभी भी उनकी सेवा भावना और विकास यात्रा को रोक नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *