
अंकित गर्ग( वीर सूर्या टाइम्स )
उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफ़ाबाद विधानसभा क्षेत्र में वीर सावरकर परिसर में भूमि पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुस्तफ़ाबाद से विधायक और दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
उन्होंने रामलीला कोर कमेटी को धन्यवाद दिया और कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली परंपरा है। उन्होंने श्रीराम चरित्र का उल्लेख करते हुए इसे संस्कृति और आदर्श मूल्यों से जुड़ने का माध्यम बताया।
वहीं, उत्तरी क्षेत्र नगर निगम के जोन चेयरमैन एवं दयालपुर के पार्षद पुनीत शर्मा ने भी क्षेत्र की देवतुल्य जनता से अपील की कि वे रामलीला देखने अवश्य आएं।
उन्होंने कहा कि रामलीला सिर्फ़ एक नाटक नहीं बल्कि सनातन धर्म की गहरी शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है।
23 अगस्त से शुरू होने वाली इस रामलीला को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मा. विनोद कुमार, जितेंद्र परिहार, ललित जादौन, एडवोकेट यशपाल शर्मा, मनोज हरिओम परिहार अरविंद शर्मा के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

