स्वराज भारतीय न्याय पार्टी का विस्तार, मथुरा की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
स्वराज भारतीय न्याय पार्टी लगातार जगह–जगह अपना संगठन मजबूत कर रही है। जिला पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों का चयन तेज़ी से कर रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मथुरा की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने भाजपा की नाकामियों को गिनवाते हुए जनता से बदलाव के लिए समर्थन की अपील की।

31 अगस्त 10 बजे से मथुरा के गांव शहदगढ़ी में स्वराज भारतीय न्याय पार्टी की विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की विशेषता यह होगी कि इसमें हरवीर फौजी एंड पार्टी द्वारा रागनी कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा इसमें मुख्य राष्ट्रीय कलाकार सुश्री नीलम कुमारी, एवं ज्योति भाटी मौजूद रहेगी और अन्य राष्ट्रीय कलाकार भी हिस्सा लेंगे, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे और माहौल को उत्साहपूर्ण बनाएंगे।

जनसभा में हाल ही में निर्वाचित जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा का सम्मान भी किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें बधाई देंगे और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *