
मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
मथुरा। मानागढ़ी में चल रहा तीन दिवसीय प्राचीन देव छठ मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। मेले का शुभारंभ 28 अगस्त को सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह द्वारा रास्ता कशी प्रतियोगिता से हुआ। इसके बाद 29 अगस्त को ऊंची कूद प्रतियोगिता और छोटे दंगल ने लोगों का उत्साह और बढ़ा दिया।
शुक्रवार को हुई भारी बारिश से मेला ग्राउंड और मीना बाजार जलमग्न हो गए। श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चौधरी ने अपनी टीम के साथ मोटर पंप लगवाकर मैदान का पानी तालाब में डलवाया। इस प्रयास की ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने खूब सराहना की।
आज मेले का मुख्य आकर्षण विशाल कुश्ती दंगल रहेगा। इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब से नामी पहलवान दांव-पेच दिखाएंगे। इस बार आखिरी कुश्ती के लिए विशेष इनाम रखा गया है, जिसके चलते दर्शकों में खासा उत्साह है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चौधरी ने बताया कि दंगल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। वहीं, रात में रागनी कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें ग्रामीण बड़े उत्साह से भाग लेंगे।
इस पूरे आयोजन में नौविल सिंह डीलर की युवा टीम भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इस वीरेंद्र काका, इंद्रपाल नेताजी, छितरिया कैप्टन, प्रेमपाल सूबेदार, राष्ट्रीय लोक दल के युवा नेता ज्ञानेंद्र सिंह, संजीव मास्टर खाजपुर, राजकुमार नौहवार,धर्मवीर, राहुल, हिम्मत, कुलदीप, अजीत चौधरी, कपिल कुमार, जगदीश, अभिलाष, मुकेश, संजीव, मंजीत, राधेश्याम, मुनीश, जीतू, बीपी, अवतार मास्टर, अमित कुमार सूर्यवंशी, युवा नेता सौरभ चौधरी, लक्की चौधरी के आलवा सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसी कड़ी में ब्रज की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने एवं नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से सुभाष नौहवार एंड पार्टी रायपुर द्वारा एक भव्य संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में कई नामी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कलाकार रजनी चौधरी, सुप्रसिद्ध डांसर अंजना शर्मा, प्रीति कश्यप, कालज चौधरी, बदन सिंह सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को ब्रज संस्कृति के रंग में रंग दिया।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम को बेहद सराहा और कहा कि ऐसे आयोजन ब्रज की अमूल्य परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

