मधु किन्नर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स )
नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे समाजसेवी किन्नर मधु शर्मा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और किन्नर समाज सहित स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।

वही प्रमुख समाजसेवी और हरियाणवी लोक गायिका छम्मा तिवारी ने बताया मधु किन्नर समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं। वे बधाई के रूप में प्राप्त धनराशि का उपयोग जलसुविधाओं के लिए वाटर कूलर लगवाने, गोशालाओं में सहयोग देने, अनाथ बच्चों के पालन-पोषण, गरीब बच्चियों की शिक्षा और उनकी शादियों में मदद करने जैसे कार्यों में करती थीं।

इसी कड़ी में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई है।

वही मधु किन्नर की हत्या से समाज में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों और किन्नर समाज ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *