शिव विहार में पहली बार वरिष्ठों को समर्पित होली मिलन समारोह का आयोजन

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्यवंशी)
दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार क्षेत्र में स्थित खुशी सेवा सदन में खटीक समाज द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। यह आयोजन अपने अनोखे स्वरूप के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि शिव विहार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों एवं 10 फेस से 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ समाजसेवियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर लीलाधर, लाल भिखारी, नारायण प्रधान, कर्मवीर सिंह, कंछी प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, भूप सिंह, शिवचरण सूर्यवंशी, कालीचरण, सुरेंद्र सिंह, दरियाब सिंह, मदन सिंह, लज्जा राम सहित सभी वरिष्ठजनों का फूल-माला एवं पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। मंच पर लगभग 15 मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाज के प्रमुख लोगों ने समाज की एकता, संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पूरे समाज का है, जिसमें अधिक से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में होली के पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलों एवं गुलाब की होली खेलकर एक-दूसरे का सम्मान किया और पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। इसके माध्यम से हिंदू एवं ब्रज संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खटीक समाज को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।
समारोह में वीरपाल सिंह, राहुल सूर्यवंशी, नवाब खटीक, तेजवीर सिंह, रजनी सूर्यवंशी, शिव कुमार चौहान, विनोद कुमार, रेखा सूर्यवंशी, जितेंद्र प्रधान, फकीर चंद्र, शिवम प्रधान, देवराज सिंह, भगवान साह, बलवीर सिंह, संतोष सूर्यवंशी, राजेश पुंडीर, सुभाष सूर्यवंशी, पप्पी तोमर, राकेश मुनि सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *