दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ माता अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह

मनीष सूर्यवंशी (वीर सूर्या टाइम्स)
नई दिल्ली, मुस्तफाबाद। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में पाल बघेल सेवा समिति द्वारा लोकमाता माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और एक-दूसरे को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक बघेल ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने मुगल शासन काल में सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कराया तथा हिंदू समाज के हितों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।


अशोक बघेल ने अपने संबोधन में सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल हिंदू समाज की बात तो करते हैं, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जैसी महान विभूतियों को वह सम्मान आज तक नहीं मिल पाया जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने मांग की कि माता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बड़े अस्पताल, विद्यालय, धर्मशालाएं, सड़कें और सार्वजनिक संस्थानों का नामकरण किया जाए।
उन्होंने यह भी मांग उठाई कि माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती एवं पुण्यतिथि पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए, ताकि देश की नई पीढ़ी उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और समाज सेवा का संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम के आयोजक सुशील बघेल, गुड्डू पाल विश्वेश्वर बघेल, विनोद बघेल, किताब सिंह,वीरेंद्र पाल, मान पाल, लखपत प्रधान, महावीर बघेल, संतोष बघेल, मुकेश पाल, किशन पाल, अशोक पाल, शोक सिंह बघेल, रितेश बघेल,अन्नू बघेल , प्रमोद पाल के साथ-साथ पाल बघेल समाज सेवा समिति के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *