सांसद हेमा मालिनी से सूर्यवंशी समाज ने की चौपाल के विस्तार और लाइब्रेरी निर्माण की मांग

नरेंद्र सिंह | वीर सूर्या टाइम्स
मथुरा। मानागढ़ी के सूर्यवंशी खटीक समाज ने सांसद हेमा मालिनी से मानागढ़ी स्थित सूर्यवंशी चौपाल के विस्तार और उसमें पुस्तकालय स्थापित कराने की मांग की है। समाज का कहना है कि यह चौपाल अनेक वर्षों से अनुसूचित जाति समाज के बच्चों की पढ़ाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केन्द्र रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता मनवीर सिंह उर्फ़ मनीष सूर्यवंशी ने सांसद को भेजे गए निवेदन पत्र में लिखा है कि सूर्यवंशी चौपाल में प्रतिदिन छात्र पढ़ाई और परीक्षा कंपटीशन की तैयारी करते हैं, साथ ही क्षेत्रवासी भी बैठकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं। उनका कहना है कि यदि चौपाल को एक और मंज़िल बनाकर उसमें लाइब्रेरी शुरू की जाए तो समाज के बच्चों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण मिलेगा।

वही बाबू सिंह सूर्यवंशी, ओमवीर सिंह प्रधान , अमित कुमार सूर्यवंशी, देवी सिंह, ओमपाल सिंह , विजेंद्र सिंह ,श्रीमती सत्तो देवी , संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, रामफूल सिंह, पप्पू सिंह के साथ अन्य सूर्यवंशी खटीक समाज के लोगों नें विश्वास जताया कि सांसद हेमा मालिनी जी इस मुद्दे पर संज्ञान लेंगी और शीघ्र ही चौपाल के विस्तार और लाइब्रेरी निर्माण का कार्य शुरू करवाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *